LatestNewsReligious

निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का 2 मार्च को लु​धियानी आएंगी

कपूरथला:- निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज और निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन सानिध्य में 2 मार्च 2025 दिन रविवार को लुधियाना के चंडीगढ़ रोड पर वर्धमान मिल के सामने एग्जीबिशन ग्राउंड, नजदीक समराला चौक में दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक भव्य निरंकारी संत समागम का आयोजन किया जा रहा है। निरंकारी संत समागम को लेकर सूबे भर की संगत में अथाह उत्साह पाया जा रहा है।
कपूरथला जोन के जोनल इंचार्ज गुलशन लाल आहूजा और लुधियाना के संयोजक अमित कुंदरा ने जानकारी देते हुए बताया कि सतगुरु माता जी के आगमन की सूचना से लुधियाना समेत पंजाब भर की संगत झूम उठी है। संगत सतगुरु के दर्शन के लिए लालायित है। समागम स्थल में सेवा शुरू हो चुकी है और आसपास के क्षेत्र की स्वच्छता को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है और प्रागंण स्थल को सुंदर स्वरूप दिया जा सके। उन्होंने बताया कि इस भव्य संत समागम के सफल आयोजन के लिए प्रशासन भी सकारात्मक सहयोग दे रहा है। जोनल इंचार्ज गुलशन लाल आहूजा ने इस शुभ अवसर पर सभी संतों को सम्मिलित होने हेतु आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *