चंडीगढ़ के मीडिया कर्मियों की ओर से मीडिया हैल्पिंग ग्रुप के बैनर तले सैक्टर 32 के जीएमसीएच के बाहर ठंडे और मीठे पानी की छबील आयोजित
चंडीगढ़, 16 जून 2025 (सीनियर ब्यूरो चीफ़ नरिंदर चावला):- चंडीगढ़ के समर्पित मीडिया कर्मियों द्वारा समाज सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए मीडिया हैल्पिंग ग्रुप के बैनर तले सेक्टर 32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) के बाहर ठंडे और मीठे पानी की छबील का आयोजन किया गया।
सुबह करीब 10:45 बजे यह सेवा शुरू हुई, जो शाम 4 बजे तक लगातार चलती रही। राहगीरों और अस्पताल में आने वाले मरीजों व उनके परिजनों को ठंडा मीठा पानी, हलवा, और चने का प्रसाद वितरित किया गया।
मीडिया हेल्पिंग ग्रुप चंडीगढ़ के प्रतिनिधि अंकुश महाजन ने जानकारी दी कि
“यह सेवा पिछले 5 वर्षों से नियमित रूप से की जा रही है, और इसका उद्देश्य न केवल प्यास बुझाना है, बल्कि समाज में सद्भावना और एकजुटता का संदेश देना भी है।”
इस छबील सेवा में चंडीगढ़ के वरिष्ठ पत्रकारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मानवता के इस कार्य में एकजुटता दिखाई और कहा,
“समाज सेवा पत्रकारिता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस प्रकार के आयोजनों से आत्मिक संतोष प्राप्त होता है।”
इस सेवा में मनोज राठी, अंकुश महाजन, वरुण भट्ट, कुल्जिंदर सूद, नवीन सेठी, संदीप सिंह, मनवीत सिंह, सुखविंदर सैनी, विनोद गुप्ता, हिमांशु शर्मा, मनजोत कंग, वरुण, मुकेश चौहान सहित बड़ी संख्या में मीडियाकर्मियों ने सेवा दी।
इसके अतिरिक्त सेक्टर 34 पुलिस स्टेशन के एसएचओ सतविंदर सिंह और चंडीगढ़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष सौरभ दुग्गल भी सेवा में सम्मिलित हुए और ग्रुप की प्रशंसा की।
मीडिया हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप, न सिर्फ सामाजिक सेवा करता है, बल्कि जरूरतमंद पत्रकारों के लिए आर्थिक सहायता जुटाने में भी सक्रिय रहता है।