किशोर कुमार फैन्स एंड चैरिटेबल क्लब मनाएगा किशोर कुमार का 96वां जन्म दिवस
चंडीगढ़ (जगदीश कुमार)। 31 अगस्त, रविवार को चंडीगढ़ स्थित टैगोर थिएटर में किशोर कुमार फैन्स एंड चैरिटेबल क्लब, सरहिंद द्वारा महान गायक स्वर्गीय किशोर कुमार की 96वीं जयंती के अवसर पर संगीतमई कार्यक्रम “बिन फेरे हम तेरे” का आयोजन किया जाएगा।
क्लब के प्रधान बलजीत सिंह ने जानकारी दी कि यह क्लब की 10वीं संगीतमई शाम होगी, जिसका संचालन संगीतकार संतोष कटारिया और उनकी 22 सदस्यीय टीम द्वारा किया जाएगा।
शामिल होंगे कई नामी कलाकार
इस संगीतमई शाम में श्रोताओं का मनोरंजन करने के लिए देशभर से प्रसिद्ध गायक अपनी आवाज़ से समां बांधेंगे। इनमें प्रमुख हैं –
- मुंबई से विश्वनाथ
- पटियाला से अरविंदर कौर, अभिजीत, बब्बल अरोड़ा
- अंबाला से दीपांशी, अभिजीत शर्मा
- मंडी गोबिंदगढ़ से जगदीश अरोड़ा, वारिंदर धीमन
- सरहिंद से परमिंदर सिंह, मधु सूदन, कीर्ति
- समाना से अमित सहगल
- चंडीगढ़ से दलजीत, तनिष्का
- इसके अलावा जगदीप टांडा, राधिका ग्रोवर, इंदरजीत सिंह, राजबीर, लखवीर सिंह, शिखा टंडन, सुचेता, सूतापा, डॉ. मावी, संचिता, दिवियांशी, नंद किशोर, कल्पना गुप्ता, शुभंगिनी, राजेश कपिल, प्रिंस और राजकुमार अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
मुख्य अतिथि और विशेष मेहमान
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील वर्मा (सरहिंद) होंगे। इनके अलावा हरमीत सिंह बतरा, गगन, एडवोकेट मनप्रीत सिंह और केवल कृष्ण भी विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम का संचालन
कार्यक्रम का मंच संचालन जागृति सूद द्वारा किया जाएगा। आयोजन शाम 4:30 बजे से शुरू होगा और खास बात यह है कि इस कार्यक्रम में प्रवेश बिल्कुल निःशुल्क रहेगा।