HomeTop NewsGLADA का अवैध कॉलोनियों पर बड़ा एक्शन, कई अवैध निर्माण किए ध्वस्त

GLADA का अवैध कॉलोनियों पर बड़ा एक्शन, कई अवैध निर्माण किए ध्वस्त

लुधियाना, 25 मई:कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां और GLADA की मुख्य प्रशासक ओजस्वी अलंकार के निर्देशों पर ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GLADA) ने जिलेभर में अवैध कॉलोनियों और गैरकानूनी निर्माणों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान कई अवैध कॉलोनियों और निर्माणों को ध्वस्त किया गया।

GLADA की टीम ने देहलों, जसपाल बंगड़ और ऊची मंगली इलाके में बनी पांच अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरा दिया। इसके अलावा भैरोमुना, गिल, जंडियाली, जसपाल बंगड़, कोहाड़ा, संघू पैलेस के पास कोहाड़ा, लुधियाना-मलेरकोटला रोड स्थित मराडो चौकी और तिब्बा क्षेत्रों में 12 अवैध इमारतों और निर्माणों पर भी कार्रवाई की गई।

अधिकारियों ने बताया कि चुरपुर, दाद, कंजिया, मानकवाल और थरीके गांवों में बनी 20 अवैध कॉलोनियों की रिपोर्ट संबंधित तहसीलदारों को आगे की कानूनी और राजस्व कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।

GLADA के अतिरिक्त मुख्य प्रशासक विकास हीरा ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी अवैध कॉलोनी में प्लॉट या मकान खरीदने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें। उन्होंने कहा कि निवेश या संपत्ति खरीदने से पहले GLADA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कॉलोनी और प्रोजेक्ट की मंजूरी की स्थिति जरूर जांच लें।

इस अभियान के बाद अवैध कॉलोनियां काटने वालों और नियमों की अनदेखी कर निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में GLADA की कार्रवाई और तेज हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments