HomeNationalअंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंडी गोबिंदगढ़ में योग शिविर आयोजित

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंडी गोबिंदगढ़ में योग शिविर आयोजित

मंडी गोबिंदगढ़, 21 जून (जगदीश अरोड़ा) संत निरंकारी मिशन के प्रमुख सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन आशीर्वाद से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंडी गोबिंदगढ़ स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, बहनों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया।

योग शिविर की शुरुआत सेवादल प्रार्थना के साथ हुई। इसके पश्चात योग प्रशिक्षक बहन भावना जी के मार्गदर्शन में उपस्थित श्रद्धालुओं ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक शांति और सकारात्मक सोच का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी संत महात्माओं ने सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया, जिनकी कृपा से इस प्रकार के प्रेरणादायक आयोजन संभव हो पा रहे हैं। श्रद्धालुओं ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प भी लिया।

मंडी गोबिंदगढ़ ब्रांच के मुखी डॉ. हरप्रीत सिंह जी ने योग शिविर के सफल एवं सुचारू आयोजन के लिए योग प्रशिक्षक बहन भावना जी तथा सेवादल के सभी बहन-भाइयों का विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने उन संत महात्माओं के लिए भी शुभकामनाएं एवं प्रार्थना व्यक्त की, जो किसी कारणवश कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके।

योग शिविर के दौरान स्वास्थ्य, अनुशासन और आध्यात्मिकता के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का समापन मानव कल्याण एवं विश्व शांति की प्रार्थना के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments