HomePunjabमोहाली में निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर, 308 श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान

मोहाली में निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर, 308 श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान

मोहाली, 9 अगस्त |नरिंदर चावला। संत निरंकारी मिशन की ओर से मानवता की सेवा और समाज में भाईचारे व मिलवर्तन की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा संत निरंकारी सत्संग भवन, फेज-6, मोहाली में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। फेज-6 ब्रांच द्वारा आयोजित इस शिविर में 308 निरंकारी श्रद्धालुओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

शिविर का शुभारंभ दिल्ली से आए केंद्रीय ज्ञान प्रचारक श्री इंद्रजीत शर्मा जी, चंडीगढ़ जोन के जोनल इंचार्ज श्री ओ. पी. निरंकारी जी, फेज-6 मोहाली, टीडीआई के मुखी महात्माओं तथा चंडीगढ़ क्षेत्र के क्षेत्रीय संचालक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

रक्तदान मानवता की महान सेवा: ओ. पी. निरंकारी

इस अवसर पर चंडीगढ़ जोन के जोनल इंचार्ज श्री ओ. पी. निरंकारी जी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने रक्तदान को मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया है। मानव रक्त का कोई विकल्प नहीं है और रक्तदान जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि निःस्वार्थ सेवा का एक महान माध्यम है। प्रत्येक स्वस्थ एवं योग्य व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार ऐसी सेवा गतिविधियों में भाग लेना चाहिए।

उन्होंने बताया कि संत निरंकारी मिशन द्वारा अब तक 9,000 से अधिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा चुका है, जिनमें लगभग 15 लाख यूनिट रक्त दान किया जा चुका है।

रक्तदान से मानव एकता का संदेश

दिल्ली से आए केंद्रीय प्रचारक श्री इंद्रजीत शर्मा जी ने कहा कि संत निरंकारी मिशन द्वारा समय-समय पर आयोजित रक्तदान शिविर मानव कल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में निःस्वार्थ सेवा, मानव एकता, परोपकार, भाईचारे और मिलवर्तन का संदेश पहुंचता है।

उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के प्रेरणादायक संदेश “रक्त नालियों में नहीं, नाड़ियों में बहना चाहिए” को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में आशा की नई किरण जगाई जा सकती है और मानवता के प्रति प्रेम, करुणा एवं सेवा भावना को मजबूत किया जा सकता है।

डॉक्टरों की टीम और रक्तदाताओं का जताया आभार

इस अवसर पर मोहाली ब्रांच के इंचार्ज श्री गुलशन लुथरा जी ने दिल्ली से आए प्रचारक श्री इंद्रजीत शर्मा जी, जोनल इंचार्ज श्री ओ. पी. निरंकारी जी, पीजीआई चंडीगढ़ एवं सिविल अस्पताल फेज-6 की डॉक्टरों की टीम, रक्तदाताओं, विभिन्न ब्रांचों से पहुंचे श्रद्धालुओं तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का शिविर में पहुंचने और सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया।

रक्तदान शिविर के माध्यम से निरंकारी श्रद्धालुओं ने न केवल जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान किया, बल्कि समाज को मानवता, भाईचारे, एकता और निःस्वार्थ सेवा का महत्वपूर्ण संदेश भी दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular