जंडियाला गुरु: पंजाब सरकार की रंगला पंजाब योजना के तहत जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक तरसिक्का की 52 ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों के लिए कुल 5 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी की गई। कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने पंचायतों को ग्रांट के चेक वितरित किए।
गांवों में इन कार्यों पर खर्च होगी राशि
मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के अनुसार, ग्रांट की राशि से गांवों में गलियों और नालियों के निर्माण व सुधार, सीवरेज व्यवस्था, खेल मैदान, जिम, आंगनवाड़ी केंद्र, स्कूल, पार्क, पुस्तकालय सहित अन्य जरूरी जनकल्याणकारी विकास कार्य करवाए जाएंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
गांवों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता
हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि जंडियाला गुरु हलके के गांवों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए फंडों की कमी नहीं आने दी जाएगी और जरूरत के अनुसार गांवों में लगातार विकास कार्य करवाए जाएंगे।
रिपोर्ट: डॉ. गौरव कुमार
Probationary District Correspondent (Stringer)
The Freeway Eagle




