HomePunjabलॉटरी-दड़ा सट्टा मामले में सख्त कार्रवाई की मांग

लॉटरी-दड़ा सट्टा मामले में सख्त कार्रवाई की मांग

लुधियाना | रिपोर्टर: अमित कुमार

नाजायज लॉटरी और दड़ा-सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर पत्रकार समुदाय में रोष देखने को मिल रहा है। स्टेट मीडिया क्लब और वर्किंग जर्नलिस्ट मीडिया काउंसिल ने पुलिस प्रशासन से इस मामले में निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

क्लब की ओर से आरोप लगाया गया है कि नाजायज लॉटरी और दड़ा-सट्टा कारोबार से जुड़े कुछ लोगों द्वारा पत्रकार जतिंदर टंडन को कथित तौर पर धमकियां देने के बाद अब उन्हें पैसों की पेशकश किए जाने की बात सामने आई है। पत्रकार संगठनों ने इसे पत्रकार की आवाज दबाने का प्रयास बताया है।

स्टेट मीडिया क्लब का कहना है कि यदि पुलिस की ओर से ऐसी गतिविधियों के खिलाफ समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जाती, तो कथित तौर पर जुड़े लोगों के हौसले इतने नहीं बढ़ते। संगठन ने धमकियों और पैसों की कथित पेशकश को गंभीर मामला बताते हुए इसकी गहन जांच की मांग की है।

क्लब ने पुलिस कमिश्नर, लुधियाना से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए।

इसके साथ ही, पैसों की पेशकश अथवा किसी भी प्रकार की कथित रिश्वत की कोशिश के आरोपों की भी जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।

स्टेट मीडिया क्लब और पत्रकार समुदाय ने कहा कि पत्रकारों को बिना किसी दबाव या डर के अपना काम करने के लिए सुरक्षित माहौल मिलना जरूरी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular