HomePunjab‘मन की बात’ सुनने पहुंचे केवल सिंह ढिल्लों, नशा मुक्त पंजाब का...

‘मन की बात’ सुनने पहुंचे केवल सिंह ढिल्लों, नशा मुक्त पंजाब का दिया संदेश

खरड़ के गांव झंझेड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 137वां ‘मन की बात’ कार्यक्रम

चंडीगढ़, 30 अगस्त | नरिंदर चावला। भारतीय जनता पार्टी की ओर से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड को सुनने के लिए मोहाली जिले के खरड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव झंझेड़ी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।

कार्यक्रम के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी और सामाजिक जागरूकता का प्रभावी मंच बन चुका है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक संदेशों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

नशा मुक्त भारत अभियान में सहयोग की अपील

केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देशवासियों को जल संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत, स्थानीय उत्पादों के उपयोग, विज्ञान एवं नवाचार और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार समाज को नई दिशा देने के साथ-साथ युवाओं को देशहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

ढिल्लों ने कहा कि आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नशे के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर जोर दिया। प्रधानमंत्री के संकल्प के अनुरूप ‘नशा-मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान को सफल बनाने और देश के युवाओं का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करने के लिए समाज के हर वर्ग को सहयोग करना चाहिए।

‘पंजाब को डबल इंजन सरकार की जरूरत’

पंजाब भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि नशा मुक्त अभियान की सबसे अधिक आवश्यकता पंजाब को है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब इस समय नशे की समस्या से गंभीर रूप से प्रभावित है।

उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि तीन महीने में नशा खत्म करने का दावा करने वाली सरकार के शासन में नशा कई गुना बढ़ गया है। उन्होंने समाज के हर वर्ग से इस अभियान का हिस्सा बनने और युवाओं को नशे से बचाने के लिए मिलकर काम करने की अपील की।

केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए डबल इंजन भाजपा सरकार की आवश्यकता है और इस सामाजिक बुराई का खात्मा केवल भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही कर सकती है।

महिला सशक्तिकरण और किसानों के मुद्दों पर भी चर्चा

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण, किसान, कृषि और गरीब वर्ग से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को भी उठाया। यह प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को दर्शाता है।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंह बादल, प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत सिंह गिल और जिला अध्यक्ष संजीव विशिष्ट सहित पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेशों को गंभीरता से सुना और इन संदेशों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular