HomePunjabअमनदीप सिंह मल्होत्रा बने AAP के अमृतसर ग्रामीण जिला अध्यक्ष

अमनदीप सिंह मल्होत्रा बने AAP के अमृतसर ग्रामीण जिला अध्यक्ष

जंडियाला गुरु, 24 नवंबर 2026 डॉ. गौरव कुमार।

आम आदमी पार्टी ने युवा नेता एवं एडवोकेट अमनदीप सिंह मल्होत्रा को जिला अमृतसर ग्रामीण का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है। क्षेत्र के पार्टी नेताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।

अपनी नियुक्ति पर एडवोकेट अमनदीप सिंह मल्होत्रा ने श्री गुरु रामदास जी का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने पार्टी हाईकमान, पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान, पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा तथा विशेष रूप से कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी ईमानदारी, मेहनत और समर्पण के साथ निभाएंगे। उनका मुख्य उद्देश्य जिला अमृतसर ग्रामीण में पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करना, युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ना तथा प्रत्येक कार्यकर्ता की आवाज को उचित मंच प्रदान करना होगा।

एडवोकेट मल्होत्रा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए दिन-रात मेहनत की जाएगी। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा, ताकि आम जनता सरकार की नीतियों और उपलब्धियों से परिचित हो सके।

इस अवसर पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एडवोकेट अमनदीप सिंह मल्होत्रा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जिला अमृतसर ग्रामीण में आम आदमी पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular