HomeHealthलुधियाना के 8 सरकारी स्कूलों में लड़कियों को माहवारी स्वच्छता के प्रति...

लुधियाना के 8 सरकारी स्कूलों में लड़कियों को माहवारी स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

लुधियाना | 18 मई 2026 (नितिन):- लुधियाना जिले के सरकारी स्कूलों में छात्राओं को महिलाओं की सेहत और माहवारी स्वच्छता को लेकर जागरूक करने के लिए विशेष सत्र आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जानकारी दी गई और खुलकर सवाल पूछने के लिए प्रेरित किया गया।

जिला प्रशासन के सहयोग से वतरुख फाउंडेशन की ओर से यह पहल शुरू की गई, जिसके तहत अलग-अलग स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान छात्राओं को बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी नैपकिन भी वितरित किए गए।

यह कार्यक्रम सरकारी हाई स्कूल हीरां, लाल कलां, बगली कलां, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल इकोलाहा, चकोही, ईसड़ू, पीएम श्री सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रसूलड़ा और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजेवाल में आयोजित किए गए।

सत्रों के दौरान छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कई छात्राओं ने माहवारी स्वच्छता और महिलाओं की सेहत से जुड़े सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा सरल तरीके से जवाब दिया गया। स्कूल स्टाफ ने भी इस पहल को सकारात्मक कदम बताया।

अध्यापकों का कहना है कि ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में आज भी माहवारी स्वास्थ्य को लेकर खुलकर बातचीत कम होती है। ऐसे कार्यक्रम लड़कियों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास को भी मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में वितरित किए गए बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी नैपकिन की भी काफी सराहना हुई। इससे छात्राओं को पर्यावरण के अनुकूल और सुरक्षित विकल्पों के बारे में जानकारी मिली।

महिला स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर चलाया गया यह अभियान स्कूलों में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments