HomeNationalअमृतसर में निरंकारी मिशन ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, हजारों लोगों ने...

अमृतसर में निरंकारी मिशन ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, हजारों लोगों ने लिया भाग

अमृतसर, 21 जून 2026।(वरुण कुमार):-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संत निरंकारी मिशन द्वारा अमृतसर सहित देशभर में योग एवं आध्यात्मिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के आशीर्वाद से आयोजित इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में साध-संगत, सेवा दल के सदस्य तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अमृतसर ज़ोन के जोनल इंचार्ज राकेश सेठी एवं संत निरंकारी सत्संग भवन अमृतसर के संयोजक सूरज प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि अमृतसर की छह शाखाओं—खानकोट, कोटखालसा, फतेह सिंह कॉलोनी, रानी का बाग, निरंकारी कॉलोनी और वेरका में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान अनुभवी योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं व्यायाम किए। साथ ही स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संकल्प भी लिया गया। योग अभ्यास के माध्यम से लोगों को शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन का महत्व समझाया गया।

सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज अपने सत्संग विचारों में अक्सर ‘स्वस्थ मन, सहज जीवन’ का संदेश देते हुए बताती हैं कि मानव शरीर परमात्मा की अमूल्य देन है, जिसकी देखभाल और स्वास्थ्य संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मन और आत्मा को भी संतुलित बनाता है।

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ रही। इसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए संत निरंकारी मिशन ने योग को आत्मजागृति, अनुशासन और सकारात्मक जीवन दृष्टिकोण का सशक्त माध्यम बताते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य किया।

संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के सचिव आदरणीय जोगिन्दर सुखीजा के अनुसार मिशन द्वारा देशभर के 1500 से अधिक केंद्रों पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और आध्यात्मिक चेतना के प्रति प्रेरित करना था।

निरंकारी मिशन का यह जनकल्याणकारी अभियान समाज में स्वास्थ्य, अनुशासन, जागरूकता और सकारात्मक जीवन मूल्यों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। मिशन द्वारा दिया गया यह संदेश लोगों को समग्र कल्याण एवं स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments