HomePunjabएडवोकेट गुरप्रीत सिंह बने नेशनल लीगल एडवाइजर

एडवोकेट गुरप्रीत सिंह बने नेशनल लीगल एडवाइजर

जालंधर, 30 जून (अमित अरोड़ा): नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ग्रुप ऑफ मीडिया द्वारा जालंधर के सर्किट हाउस में शपथ ग्रहण समारोह एवं विशेष बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन ने विभिन्न पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर एडवोकेट गुरप्रीत सिंह को उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली, कानूनी क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, वर्षों के अनुभव तथा सामाजिक सेवाओं को देखते हुए नेशनल लीगल एडवाइजर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे मीडिया, समाज और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

बैठक के दौरान संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके अनुभव, समर्पण और नेतृत्व से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी तथा जनहित के कार्यों को नई दिशा प्राप्त होगी।

कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ पत्रकार, अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं संगठन के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments