HomeReligious19 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, इस्कॉन...

19 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, इस्कॉन खन्ना ने किया आमंत्रण

खन्ना, 14 जुलाई:- इस्कॉन खन्ना द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ जी की 10वीं भव्य रथ यात्रा के आयोजन को लेकर मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में इस दिव्य यात्रा में शामिल होने की अपील की गई। इस्कॉन पदाधिकारियों ने बताया कि 19 जुलाई (रविवार) को निकलने वाली रथ यात्रा भक्ति, प्रेम, सेवा और सनातन संस्कृति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी।

पत्रकार वार्ता के दौरान बताया गया कि पिछले लगभग 38 वर्षों से पंजाब के विभिन्न शहरों में भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्राओं का सफल आयोजन किया जा रहा है। इन यात्राओं में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु भाग लेकर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और आध्यात्मिक आनंद का अनुभव करते हैं। भगवान श्रीकृष्ण की असीम कृपा, परम पूज्य श्री श्रीमद् गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के आशीर्वाद तथा भक्तों के सहयोग से इस वर्ष खन्ना में लगातार 10वीं बार भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाएगी।

रथ यात्रा में होंगे कई विशेष आकर्षण

इस्कॉन प्रतिनिधियों ने बताया कि रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्ण संकीर्तन, भक्तिमय नृत्य, आकर्षक धार्मिक झांकियां, विशाल प्रसाद वितरण तथा श्रील ए.सी. भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद की शिक्षाओं पर आधारित आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों का उद्देश्य समाज में प्रेम, सद्भाव, सेवा और आध्यात्मिक मूल्यों को बढ़ावा देना है।

रथ यात्रा का आध्यात्मिक महत्व

प्रवक्ताओं ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ वर्षभर मंदिर में भक्तों को दर्शन देते हैं, लेकिन रथ यात्रा के दिन वे स्वयं रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण के लिए निकलते हैं, ताकि प्रत्येक व्यक्ति बिना किसी भेदभाव के उनके दिव्य दर्शन कर सके। वैदिक शास्त्रों के अनुसार भगवान के रथ के दर्शन करना और रथ को खींचने का सौभाग्य प्राप्त होना अत्यंत पुण्यदायी तथा आध्यात्मिक उन्नति का माध्यम माना गया है।

परिवार सहित शामिल होने की अपील

इस्कॉन खन्ना ने शहर एवं आसपास के क्षेत्रों के सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे 19 जुलाई (रविवार) को आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा में अपने परिवार सहित शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।

पत्रकार वार्ता में रहे उपस्थित

इस अवसर पर इस्कॉन के पदाधिकारियों में श्रीमन अकिंचन प्रिय दास, श्रीमन तीर्थराज दास तथा वृंदावन से उपिंदर दास अपनी संकीर्तन मंडली के साथ उपस्थित रहे।

इसके अलावा इस्कॉन खन्ना के चेयरमैन पवन सचदेवा (प्रिय गोविंद दास), जनरल सेक्रेटरी हरविंदर कुमार (शंटू), वाइस चेयरमैन वासुदेव बतरा, वाइस प्रेसिडेंट डॉ. राजीव कुमार रेहान, शिव हरगना, ब्रिज मोहन गुप्ता, नरिंदर सूद, प्रचार सचिव हरीश गुप्ता, गौतम अग्रवाल, चंदन मणि ढड, तनुज ढंड, कृष्णा सूद तथा एडवोकेट गुरप्रीत सरहदी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में नगर कौंसिल खन्ना के उपाध्यक्ष कर्मजीत सिंह सिफती, पार्षद राज लखिया, पार्षद प्रदीप रत्न, आप नेता अमित मित्तल, पार्षद पति मनिंदर शर्मा, हनी मशाल सहित शहर की कई प्रमुख हस्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments