HomePunjabमेयर सौरभ जोशी ने बुरैल-कजहेड़ी में चलाया विशेष सफाई अभियान

मेयर सौरभ जोशी ने बुरैल-कजहेड़ी में चलाया विशेष सफाई अभियान

चंडीगढ़ | द फ्रीवे ईगल | रिपोर्ट: नरेंद्र चावला:- चंडीगढ़ को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने की दिशा में नगर निगम ने एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए मंगलवार को बुरैल और कजहेड़ी क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व नगर निगम चंडीगढ़ के महापौर सौरभ जोशी ने किया। अभियान के दौरान सेक्टर-45 स्थित बुरैल क्षेत्र में पार्षद कंवरजीत सिंह और लखबीर सिंह भी मौजूद रहे।

नगर निगम की सफाई टीमों ने बुरैल, सेक्टर-52/53 तथा कजहेड़ी क्षेत्र में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों से कूड़ा-कचरा हटाया गया तथा वैज्ञानिक तरीके से कचरे के संग्रहण और निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना तथा नागरिकों को साफ-सुथरा वातावरण उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर महापौर सौरभ जोशी ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि नगर निगम चंडीगढ़ शहर को स्वच्छ, हरित और स्वास्थ्यवर्धक बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास सफाई बनाए रखने, कचरे का उचित निस्तारण करने और स्वच्छता अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

महापौर ने बताया कि आने वाले दिनों में शहर के सभी वार्डों में इसी प्रकार के विशेष सफाई अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे, ताकि सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थानों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, सफाई व्यवस्था की लगातार निगरानी रखी जाए तथा स्वच्छता संबंधी शिकायतों का समयबद्ध समाधान किया जाए।

नगर निगम चंडीगढ़ ने दोहराया कि जनसहभागिता और निरंतर चलाए जा रहे स्वच्छता अभियानों के माध्यम से शहर को अधिक स्वच्छ, सुंदर, स्वास्थ्यवर्धक और नागरिक-अनुकूल बनाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments