HomePunjabचंडीगढ़ रक्तदान शिविर: 302 श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान

चंडीगढ़ रक्तदान शिविर: 302 श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान

चंडीगढ़ | द फ्रीवे ईगल | संवाददाता: नरेंद्र चावला:- संत निरंकारी मिशन की मानव सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को संत निरंकारी सत्संग भवन, सेक्टर-15डी, चंडीगढ़ में सेक्टर-15 एवं सेक्टर-40 ब्रांच द्वारा विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में महिलाओं सहित 302 श्रद्धालुओं ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया।

रक्तदान शिविर का शुभारंभ चंडीगढ़ जोन के जोनल इंचार्ज श्री ओ.पी. निरंकारी जी ने मुखी महात्मा श्री सोहन सिंह बांगा जी, श्री पवन कुमार जी तथा क्षेत्रीय संचालक श्री करनैल सिंह जी की उपस्थिति में किया।

इस अवसर पर श्री ओ.पी. निरंकारी जी ने कहा कि संत निरंकारी मिशन का संदेश “मानव को मानव हो प्यारा, एक दूजे का बनें सहारा” केवल एक विचार नहीं, बल्कि जीवन जीने की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे और निस्वार्थ सेवा की सच्ची मिसाल है।

उन्होंने बताया कि संत निरंकारी मिशन वर्ष 1986 से बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के आशीर्वाद से निरंतर रक्तदान अभियान चला रहा है। अब तक देशभर में 9,000 से अधिक रक्तदान शिविरों के माध्यम से 15 लाख यूनिट से अधिक रक्त एकत्रित किया जा चुका है।

उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2026 में चंडीगढ़ जोन में कुल 20 रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें लगभग 3,500 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस अवसर पर सेक्टर-15 ब्रांच के मुखी श्री एस.एस. बांगा जी एवं सेक्टर-40 एरिया के मुखी श्री पवन कुमार जी ने कहा कि युग प्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह जी ने संगत को सच्चाई, सादगी और अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी तथा युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाकर समाज सेवा के लिए आगे आने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि बाबा हरदेव सिंह जी महाराज का संदेश “खून नालियों में नहीं, नाड़ियों में बहना चाहिए” आज भी लाखों लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित कर रहा है। वर्तमान सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज भी इसी सेवा भावना को निरंतर आगे बढ़ा रही हैं।

रक्त संग्रह का कार्य पीजीआई चंडीगढ़ की डॉ. संगीता (एसोसिएट प्रोफेसर) तथा सेक्टर-16 स्थित गवर्नमेंट मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की डॉ. नितिका के नेतृत्व में 10 सदस्यीय मेडिकल टीम ने सफलतापूर्वक संपन्न किया। शिविर में डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ, सेवादारों और संगत ने पूरे समर्पण एवं उत्साह के साथ सहयोग किया।

रक्तदान शिविर के माध्यम से संत निरंकारी मिशन ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि मानवता की सेवा ही सच्ची ईश्वर भक्ति है और रक्तदान जैसा महादान अनेक जरूरतमंद लोगों को नया जीवन प्रदान कर सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments