HomeCrimeट्रेन में मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, खन्ना GRP...

ट्रेन में मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, खन्ना GRP की कार्रवाई

खन्ना, 30 अगस्त। खन्ना जीआरपी (Government Railway Police) ने ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू कुमार निवासी गढ़हनी, जिला आरा (बिहार), हाल निवासी दीप नगर, शेरपुर, लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

खन्ना जीआरपी के इंचार्ज पुरुषोत्तम कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राकेश कुमार दिल्ली में रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के बाद पंजाब वापस लौट रहे थे। वह झेलम एक्सप्रेस ट्रेन में सवार थे, जो अंबाला से लुधियाना की ओर जा रही थी। खन्ना रेलवे स्टेशन के नजदीक सफर के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल फोन चोरी कर लिया।

राकेश कुमार ने खन्ना रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद जीआरपी के पास शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और तकनीकी साधनों की मदद से चोरी हुए मोबाइल को ट्रेस किया।

जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी के मामले में राजू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

जीआरपी इंचार्ज ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी के अन्य साथियों तथा उसके द्वारा पहले की गई मोबाइल चोरी की वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के बाद इस गिरोह से जुड़ी अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular