HomeCrime₹25 हजार रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा

₹25 हजार रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा

पटियाला | 3 नवंबर 2026 | सुशील सिंधी

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो ने जिला संगरूर के थाना दिड़बा में तैनात एक सहायक सब-इंस्पेक्टर (ASI) को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पुलिसकर्मी की पहचान तरसेम लाल के रूप में हुई है।

विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता के अनुसार, यह कार्रवाई अनाज मंडी भवानीगढ़ के एक निवासी की शिकायत के आधार पर की गई।

30 हजार रुपये मांगी थी रिश्वत

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि एक अन्य मामले में उसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी नहीं करने के बदले ASI तरसेम लाल ने उससे 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने से संबंधित बातचीत की रिकॉर्डिंग भी अपने पास सुरक्षित कर ली थी।

शिकायतकर्ता रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था। इसके बाद उसने विजिलेंस ब्यूरो रेंज पटियाला के अधिकारियों से संपर्क कर मामले की शिकायत दर्ज करवाई।

दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में कार्रवाई

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया। इस दौरान दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में ASI तरसेम लाल को शिकायतकर्ता से 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत केस दर्ज

विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी ASI के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना पटियाला में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगामी जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular