जंडियाला गुरु/चंडीगढ़, 18 नवंबर 2026।
डॉ. गौरव कुमार | ब्यूरो चीफ, द फ्रीवे ईगल
जंडियाला गुरु, जिला अमृतसर से संबंधित पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से पीएचडी की डिग्री पूरी कर एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि को लेकर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, उनके शोध का विषय डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों और पंजाब के संदर्भ में दलित समुदाय के मानवाधिकारों के अध्ययन पर आधारित है। शोध में सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकार जैसे महत्वपूर्ण विषयों को केंद्र में रखा गया है।

मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ की इस उपलब्धि को शिक्षा और शोध के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है। सार्वजनिक जीवन की व्यस्तताओं के बीच उच्च शिक्षा और शोधकार्य पूरा करना अपने आप में उल्लेखनीय है।
उनकी यह उपलब्धि विशेष रूप से युवाओं के लिए प्रेरणादायक संदेश देती है कि मेहनत, लगन और निरंतर सीखने की इच्छा के साथ जीवन में शिक्षा के क्षेत्र में भी नई ऊंचाइयां हासिल की जा सकती हैं।
द फ्रीवे ईगल की ओर से कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ को पीएचडी पूरी करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।




