HomePunjabपिंगलवाड़ा में 15वां यूनिफाइड स्पोर्ट्स मीट, बच्चों ने दिखाया हुनर

पिंगलवाड़ा में 15वां यूनिफाइड स्पोर्ट्स मीट, बच्चों ने दिखाया हुनर

अमृतसर | 14 नवंबर 2026 | डॉ. गौरव कुमार

पिंगलवाड़ा संस्थान की मानावाला शाखा में 15वें यूनिफाइड स्पोर्ट्स मीट का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इसमें तीन विद्यालयों के विशेष एवं सामान्य विद्यार्थियों ने खेल प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

पिंगलवाड़ा सोसाइटी ऑफ ओंटारियो और पिंगलवाड़ा संस्थान के संयुक्त प्रकल्प के तहत आयोजित इस खेल समारोह में भगत पूरन सिंह आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भगत पूरन सिंह स्कूल फॉर द डेफ तथा भगत पूरन सिंह स्पेशल स्कूल, मानावाला के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में अमृतसर की जिला एवं सत्र न्यायाधीश मैडम जतिंदर कौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके साथ सिविल जज एवं जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण, अमृतसर के वरिष्ठ सदस्य श्री अमनदीप सिंह बैंस भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने ध्वजारोहण कर खेल समारोह का शुभारंभ किया।

योग, गतका और खेल प्रतियोगिताओं ने बांधा समां

समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने योग और गतका की शानदार प्रस्तुतियां दीं। खेल प्रतियोगिताओं में 25 मीटर एवं 50 मीटर दौड़, व्हीलचेयर रेस, लंबी कूद, रिले रेस और रस्साकशी प्रमुख आकर्षण रहे। बच्चों ने पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गिद्धा ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पदक देकर सम्मानित किया गया, जबकि आयोजन में सेवाएं देने वाले स्वयंसेवकों को ट्रॉफियां प्रदान की गईं।

400 स्कूल बैग और शैक्षणिक सामग्री वितरित

कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण पद्मा जसवंत राय अरोड़ा चैरिटेबल फाउंडेशन, अमृतसर की ओर से बच्चों को शैक्षणिक सामग्री का वितरण रहा। फाउंडेशन की ओर से गौरव अरोड़ा, गणेश अरोड़ा, मनीष और लीना ने विद्यार्थियों को 400 स्कूल बैग तथा अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री भेंट की।

बच्चों को यह सामग्री उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए पिंगलवाड़ा संस्थान की अध्यक्ष डॉ. इंद्रजीत कौर तथा अमेरिका से पहुंचे श्री चंद्र शेखर कोहली के परिवार का विशेष आभार व्यक्त किया गया। समारोह में बच्चों को जलपान भी वितरित किया गया।

देश-विदेश से पहुंचे गणमान्य अतिथि

इस अवसर पर पिंगलवाड़ा की मुख्य सेवदार डॉ. इंद्रजीत कौर तथा अमेरिका से पहुंचे श्री चंद्र शेखर कोहली और उनकी पत्नी श्रीमती नरिंदर कौर कोहली का विशेष सहयोग रहा।

समारोह में डॉ. जगदीपक सिंह, उपाध्यक्ष; स. राजबीर सिंह, स. हरजीत सिंह अरोड़ा, श्री योगेश सूरी, मुख्य प्रशासक; स. राजिंदर सिंह, मानावाला शाखा प्रशासक; स. जय सिंह, श्री तिलक राज, स. राजिंदरपाल सिंह, स. गुरनैब सिंह, स. तेजिंदर भान सिंह बेदी, श्री गुलशन रंजन, स. नरिंदरपाल सिंह सोहल, श्रीमती रेनू सूरी, प्रिंसिपल नरेश कालिया, प्रिंसिपल दलजीत कौर, प्रिंसिपल अनीता बत्रा, स. अमरजीत सिंह और स. अमरिंदर सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इसके अलावा अमेरिका से डॉ. जसपाल सिंह धालीवाल और डॉ. नताशा, डॉ. सुरिंदर शारदा, डॉ. सरोजिनी गौतम शारदा, कुलदीप सिंह, निशा संधू, जतिंदर सिंह सैनी, अमरीक सिंह, बिल्ला कोहली, आशा सैनी, मैडम चंद्रकला, गुरनाम सिंह, कपूरथला से प्रीतपाल सिंह हंसपाल तथा जोगिंदरपाल ढींगरा सहित विभिन्न शाखाओं के प्रभारी भी समारोह में शामिल हुए।

आए हुए अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

सभी सहयोगियों का किया धन्यवाद

समारोह के अंत में डॉ. जगदीपक सिंह ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, स्वयंसेवकों और सहयोगियों का धन्यवाद किया। श्री चंद्र शेखर कोहली ने भी खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी बच्चों को बधाई देते हुए उन्हें भविष्य में भी पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ ऐसी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

इस आयोजन ने एक बार फिर साबित किया कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास, समानता, सहयोग और एकजुटता की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम भी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular