HomePunjabपटियाला में पुल ढहा, दो ट्रक फंसे; एक में लगी आग

पटियाला में पुल ढहा, दो ट्रक फंसे; एक में लगी आग

पटियाला, 19 नवंबर 2026: पंजाब के पटियाला-संगरूर-बठिंडा हाईवे पर गांव पसियाना के पास गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। भाखड़ा नहर पर बना लोहे का पुल अचानक ढह गया, जिससे पुल से गुजर रहे दो ट्रक क्षतिग्रस्त हिस्से में फंस गए। हादसे के बाद एक ट्रक में आग लग गई।

जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। पुल का एक हिस्सा अचानक धंसने से दोनों ट्रक टूटे हुए हिस्से में फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं।

दोनों ट्रक चालकों को बचाया

दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद एक ट्रक में लगी आग पर काबू पाया। राहत एवं बचाव दल ने दोनों ट्रक चालकों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। अधिकारियों के अनुसार, दोनों चालकों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे में किसी की जान नहीं गई।

ट्रैफिक डायवर्ट, जांच शुरू

हादसे के बाद सुरक्षा के मद्देनजर पुल पर यातायात रोक दिया गया और वाहनों को पटियाला शहर की ओर डायवर्ट किया गया। प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर स्थिति का जायजा ले रही हैं।

प्रारंभिक जानकारी में ट्रकों के अधिक वजन को पुल टूटने की संभावित वजह बताया जा रहा है, लेकिन वास्तविक कारण तकनीकी जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

पुल के अचानक ढहने की घटना ने इसकी मजबूती और निर्माण गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

The Freeway Eagle | पंजाब की हर बड़ी खबर पर नजर।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular