HomePunjabस्टेट मीडिया क्लब की अगुवाई में हुआ प्रदर्शन, पुल की मरम्मत और...

स्टेट मीडिया क्लब की अगुवाई में हुआ प्रदर्शन, पुल की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था की मांग

लुधियाना (अमित अरोड़ा) गिल नहर पुल की खस्ता हालत को लेकर आज लोगों का भारी जुटान देखने को मिला। पुल की खराब स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों ने अपनी चिंता जाहिर करते हुए प्रशासन से जल्द आवश्यक कदम उठाने की मांग की।

यह जुटान स्टेट मीडिया क्लब की अगुवाई में किया गया। क्लब के प्रधान एवं पत्रकार जतिंदर टंडन की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में पत्रकारों, समाजसेवियों, संगठनों तथा इलाके के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान लोगों ने गिल नहर पुल की मौजूदा स्थिति को लेकर आवाज बुलंद की और पुल की मरम्मत तथा सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कहा कि पुल की खराब हालत के कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभागों से पुल की स्थिति का गंभीरता से जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।

मामले को लेकर नगर निगम, GLADA और नहरी विभाग से मांग की गई कि गिल नहर पुल की खस्ता हालत को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए तथा लोगों की आवाजाही को सुरक्षित बनाने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।

स्टेट मीडिया क्लब की ओर से कहा गया कि लोगों की इस समस्या को लेकर आगे भी आवाज बुलंद की जाएगी और संबंधित अधिकारियों के समक्ष मामला उठाया जाएगा, ताकि पुल की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular