HomePunjabखन्ना में नशेड़ियों के अड्डों पर चला बुलडोजर, लोगों ने किया स्वागत

खन्ना में नशेड़ियों के अड्डों पर चला बुलडोजर, लोगों ने किया स्वागत

खन्ना, 22 जून। पंजाब सरकार की “युद्ध नशों के विरुद्ध” मुहिम के तहत खन्ना पुलिस ने नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों के अड्डों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित खंडहरनुमा क्वार्टरों और खाली इमारतों को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई को स्थानीय लोगों का भरपूर समर्थन मिला है।

एसएसपी डॉ. दर्पण अहलूवालिया के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और सिविल प्रशासन की संयुक्त टीम ने उन स्थानों को निशाना बनाया, जहां लंबे समय से नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। कार्रवाई के दौरान खंडहरों की सफाई करवाई गई और कई संदिग्ध ठिकानों को पूरी तरह हटाया गया।

डीएसपी विनोद कुमार की अगुवाई में हुई इस कार्रवाई के बाद शहरवासियों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये खंडहर लंबे समय से नशेड़ियों के अड्डे बने हुए थे, जिससे आसपास के क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बना रहता था।

लोगों ने कहा कि एसएसपी डॉ. दर्पण अहलूवालिया के कार्यभार संभालने के बाद जिले में नशे के खिलाफ अभियान को नई गति मिली है। पुलिस लगातार नशा तस्करों पर कार्रवाई करने के साथ-साथ ऐसे ठिकानों को भी खत्म कर रही है, जहां नशे से जुड़ी गतिविधियां संचालित होती थीं।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान को जन आंदोलन के रूप में चलाया जा रहा है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे अन्य स्थानों की भी पहचान की जा रही है, जहां असामाजिक गतिविधियों की आशंका है।

स्थानीय निवासियों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी, जिससे युवाओं को नशे की बुराई से बचाने और समाज को नशामुक्त बनाने में मदद मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments