HomeNationalअग्निपथ योजना 2026: भारतीय सेना भर्ती प्रक्रिया शुरू, 1 जून से होगी...

अग्निपथ योजना 2026: भारतीय सेना भर्ती प्रक्रिया शुरू, 1 जून से होगी ऑनलाइन सीईई परीक्षा

नई दिल्ली | नितिन मनोचा:- देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय सेना ने अग्निपथ योजना के तहत भर्ती प्रक्रिया को लेकर ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) 2026 की तिथियों की घोषणा कर दी है। सेना में शामिल होकर “ऑलिव ग्रीन” वर्दी पहनने का सपना अब और करीब आ गया है।

भारतीय सेना द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, Join Indian Army पोर्टल पर 13 फरवरी 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन सीईई परीक्षा का आयोजन 1 जून से 12 जून 2026 तक किया जाएगा।

यह परीक्षा देशभर के 206 शहरों में बनाए गए 403 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी, जिसमें 22 विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवार शामिल होंगे। सेना भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए परीक्षा पूरी तरह ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 15 मई 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

भारतीय सेना ने उम्मीदवारों की तैयारी को बेहतर बनाने के लिए पोर्टल पर सैंपल प्रश्न पत्र और परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश भी जारी किए हैं। सेना ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नवीनतम अपडेट और दिशा-निर्देश प्राप्त करते रहें।

भारतीय सेना में भर्ती केवल नौकरी नहीं बल्कि देश सेवा का गौरवपूर्ण अवसर माना जाता है। हर साल लाखों युवा सेना में शामिल होकर राष्ट्र की रक्षा करने का सपना देखते हैं। अग्निपथ योजना के तहत युवाओं को सेना में सेवा देने का सुनहरा मौका मिल रहा है।

भारतीय सेना का संदेश “देश पहले, हमेशा और हर बार” युवाओं में देशभक्ति और समर्पण की भावना को और मजबूत करता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments