HomePunjabमंडी गोबिंदगढ़ में निरंकारी रक्तदान शिविर, 110 श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान

मंडी गोबिंदगढ़ में निरंकारी रक्तदान शिविर, 110 श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान

मंडी गोबिंदगढ़ |जगदीश अरोड़ा|The Freeway Eagle: संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से स्थानीय जी.टी. रोड स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस सेवा अभियान में 110 निरंकारी श्रद्धालुओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया।

रक्तदान शिविर का उद्घाटन पटियाला जोन के जोनल इंचार्ज भाई साहिब डॉ. वी.सी. लूथरा ने किया। इस अवसर पर उनके साथ क्षेत्रीय संचालक भाई साहिब सतपाल तथा बहन बीना लूथरा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मंडी गोबिंदगढ़ ब्रांच के संयोजक डॉ. हरप्रीत सिंह ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संत निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने सदैव बाबा गुरबचन सिंह जी के जीवन और उनकी शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर मानवता की निस्वार्थ सेवा करने का संदेश दिया है। उन्होंने बताया कि सत्गुरु माता जी ने बाबा हरदेव सिंह जी की शिक्षाओं का उल्लेख करते हुए कहा है कि रक्तदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद की जान बचाकर मानवता की सच्ची सेवा की जा सकती है। यदि कोई व्यक्ति किसी कारणवश शारीरिक रूप से सेवा या रक्तदान करने में असमर्थ है, तो भी उसकी सेवा भावना परमात्मा द्वारा स्वीकार की जाती है।

रक्तदान शिविर में पीजीआई चंडीगढ़ के चिकित्सकों की टीम ने रक्त संग्रह का कार्य संभाला। टीम में डॉ. अनुभव गुप्ता, डॉ. आसिफ, डॉ. मगीनन तथा अन्य चिकित्सा स्टाफ शामिल रहा। चिकित्सकों ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया।

शिविर के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समाज के अन्य लोगों से भी नियमित रूप से रक्तदान कर मानव जीवन बचाने के इस महापुण्य कार्य में सहभागी बनने की अपील की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments