HomePunjabराजपुरा में सफाई सेवकों का रोष मार्च, CM का पुतला फूंका

राजपुरा में सफाई सेवकों का रोष मार्च, CM का पुतला फूंका

राजपुरा, 27 जुलाई | रिपोर्ट: सुशील कुमार सिंधी:- बरनाला में सफाई सेवकों के साथ हुई कथित धक्केशाही के विरोध और अपनी लंबित मांगों को लेकर सफाई सेवक यूनियन नगर कौंसिल राजपुरा की ओर से सोमवार को जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने दुर्गा मंदिर गेट से थाना सिटी राजपुरा तक रोष मार्च निकाला और इसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान करीब 150 से 160 सफाई सेवक और उनके समर्थक मौजूद रहे।

यह रोष प्रदर्शन सफाई सेवक यूनियन जिला पटियाला के रीजन प्रधान हंसराज बनवाड़ी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कंबोज विशेष रूप से शामिल हुए। उनके अलावा कमल कुमार पप्पू (सचिव), राजन कुमार (सलाहकार), बबरीक कुमार (कोषाध्यक्ष), जसवीर कुमार (प्रधान बीएमएस) और राज कुमार सहित अन्य यूनियन नेताओं ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया।

पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कंबोज ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज के वास्तविक सेवक हैं, जो प्रतिदिन लोगों के जागने से पहले शहर और मोहल्लों की सफाई कर अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। उन्होंने कहा कि बरनाला में सफाई कर्मचारियों के साथ हुई कथित पुलिस कार्रवाई निंदनीय है और इसी के विरोध में पूरे पंजाब में रोष प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों को सुनने के बजाय उन्हें दबाने का प्रयास कर रही है। उनका कहना था कि यदि सरकार समय रहते कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी मांगों का समाधान करती, तो ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती। उन्होंने कहा कि हड़ताल पर बैठे सफाई सेवक अपने अधिकारों और लंबित मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं तथा सरकार को उनसे सकारात्मक संवाद करना चाहिए।

यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही सफाई कर्मचारियों की मांगों को स्वीकार नहीं किया और बरनाला घटना में न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी पंजाब सरकार और प्रशासन की होगी।

प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी मौके पर तैनात रहा। पुलिस की निगरानी में रोष मार्च और पुतला दहन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments