बाबा बकाला साहिब, 4 अगस्त 2026, डॉ. गौरव कुमार।
शिरोमणि अकाली दल को संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से बाबा बकाला साहिब में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी की नीतियों और जनहितैषी सोच को घर-घर तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी कार्यकर्ता आम जनता के बीच जाकर संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे तथा अधिक से अधिक लोगों को शिरोमणि अकाली दल से जोड़ने का अभियान चलाएंगे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सरदार बलजीत सिंह जलालउस्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ तरसेम सिंह कालेके (हल्का प्रधान एस.सी. विंग), सुरजीत सिंह खूहेवाले (कोर कमेटी सदस्य), मंगल सिंह (कोर कमेटी सदस्य), अजीत सिंह (पूर्व सदस्य), बाबा करम सिंह, सरवन सिंह सहित अन्य सम्मानित साथी भी मौजूद रहे।
बैठक के अंत में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में शिरोमणि अकाली दल को मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट: डॉ. गौरव कुमार
Probationary District Correspondent (Stringer)
The Freeway Eagle
जंडियाला गुरु, जिला अमृतसर, पंजाब




