HomeReligiousखन्ना में 19 जुलाई को निकलेगी 10वीं विशाल भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा,...

खन्ना में 19 जुलाई को निकलेगी 10वीं विशाल भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा, तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

खन्ना, 6 मई (नितिन):-अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) के संस्थापक आचार्य कृष्ण कृपामूर्ति श्रीश्रीमद ए.सी. भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद जी तथा परम पूज्य श्री श्रीमद गोपालकृष्ण गोस्वामी महाराज जी के आशीर्वाद से इस वर्ष भी खन्ना में भव्य भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाएगी। इस्कॉन फेस्टिवल कमेटी, खन्ना द्वारा आयोजित 10वीं विशाल भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा 19 जुलाई, रविवार को निकाली जाएगी।

रथ यात्रा का शुभारंभ स्थानीय अमलोह रोड स्थित सब्जी मंडी से किया जाएगा। इस संबंध में इस्कॉन प्रचार केंद्र में आयोजित बैठक के दौरान कमेटी के चेयरमैन प्रिय गोबिंद दास पवन सचदेवा और महासचिव हरविंदर कुमार शंटू ने जानकारी साझा की।

उन्होंने बताया कि रथ यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। श्रद्धालुओं में धार्मिक उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से 11 जुलाई से शहर के विभिन्न इलाकों में प्रभात फेरियां और संध्या फेरियां निकाली जाएंगी। भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा एवं फेरियों का विस्तृत कार्यक्रम आगामी दिनों में जारी किया जाएगा।

बैठक के दौरान रथ यात्रा के साथ आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कमेटी सदस्यों ने आयोजन को भव्य और सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपीं।

इस अवसर पर इस्कॉन फेस्टिवल कमेटी खन्ना के चेयरमैन प्रिय गोबिंद दास पवन सचदेवा, महासचिव हरविंदर शंटू, उपाध्यक्ष वासुदेव बत्रा, उपाध्यक्ष डॉ. राजीव रेहान, सचिव उदय चम्म, पीआरओ एडवोकेट गुरप्रीत सरहदी सहित चंदन मणि ढंड, तनुज ढंड, दलजीत थापर, गौतम अग्रवाल, संजीव शर्मा, रमन शर्मा, निखिल लांबा, नीरज वर्मा, गौतम तिवारी, अशोक गोला, आशु चोपड़ा, सुभाष मोदी, विशाल बॉबी, बबली जोशी, राजेश कुमार, मुनीश कुमार, अमन कटारिया और संजीव कुमार मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments