HomePunjabकोटकपूरा में निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर, 101 श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान

कोटकपूरा में निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर, 101 श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान

कोटकपूरा, 22 नवंबर 2026: संत निरंकारी मिशन द्वारा मानवता की सेवा के उद्देश्य से स्थानीय निरंकारी सत्संग भवन, कोटकपूरा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में 101 श्रद्धालुओं ने स्वेच्छा एवं निःस्वार्थ भाव से रक्तदान कर मानवता की भलाई में योगदान दिया।

संत निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से आयोजित इस शिविर का उद्घाटन फिरोजपुर ज़ोन के ज़ोनल इंचार्ज श्री एन.एस. गिल जी ने अपने कर-कमलों द्वारा किया।

इस अवसर पर श्री एन.एस. गिल जी ने कहा कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का संदेश है कि मानवता की भलाई के लिए की जाने वाली प्रत्येक सेवा पूर्ण समर्पण और निःस्वार्थ भावना से होनी चाहिए। रक्तदान जैसी सेवा किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम बनती है। इससे न केवल दूसरों का जीवन बचाने में सहायता मिलती है, बल्कि सेवाभाव रखने वाले व्यक्ति को आत्मिक सुकून भी प्राप्त होता है।

उन्होंने कहा कि मानव रक्त का कोई विकल्प नहीं है। रक्तदान की इस महान मुहिम की शुरुआत सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज द्वारा वर्ष 1986 में की गई थी। उनका प्रेरणादायक संदेश “मनुष्य का खून नालियों में नहीं, बल्कि नाड़ियों में बहना चाहिए” आज भी मानवता की निःस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित कर रहा है।

शिविर में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ रक्तदान किया। श्री गिल ने सभी रक्तदानियों के अच्छे स्वास्थ्य एवं कल्याण की कामना भी की।

इस अवसर पर कोटकपूरा ब्रांच के संयोजक श्री सुरिंदर अरोड़ा जी ने फिरोजपुर ज़ोन के ज़ोनल इंचार्ज श्री एन.एस. गिल जी, रक्तदान करने वाले सभी श्रद्धालुओं तथा सरकारी सिविल अस्पताल, कोटकपूरा से डॉ. धर्मिंदर जी के नेतृत्व में पहुंची मेडिकल टीम का हार्दिक स्वागत एवं धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की अपार कृपा से साध-संगत सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के मानवता और परोपकार के संदेश को अपने जीवन में अपनाते हुए समाजसेवा के कार्यों में निरंतर योगदान दे रही है।

रक्तदान शिविर में 101 श्रद्धालुओं की सहभागिता ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि निःस्वार्थ सेवा और मानवता की भावना से किया गया छोटा-सा प्रयास भी किसी जरूरतमंद के जीवन में बड़ी खुशियां ला सकता है।

संत निरंकारी मिशन का संदेश: स्वैच्छिक एवं निःस्वार्थ सेवा मानवता के लिए वरदान है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular