HomeNewsपिंगलवाड़ा के गौरवदीप सिंह और जसकरनजीत कौर का आनंद कारज संपन्न

पिंगलवाड़ा के गौरवदीप सिंह और जसकरनजीत कौर का आनंद कारज संपन्न

अमृतसर, 22 नवंबर 2026 (डॉ. गौरव कुमार)। भगत पूरन सिंह चैरिटेबल सोसाइटी, पिंगलवाड़ा की मानावाला शाखा से जुड़े गौरवदीप सिंह और जसकरनजीत कौर का आनंद कारज धार्मिक एवं पारिवारिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर परिवारजनों, संस्था के सेवकों और शुभचिंतकों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

समारोह में पिंगलवाड़ा संस्था की प्रमुख सेवक डॉ. इंद्रजीत कौर सहित भगत पूरन सिंह चैरिटेबल सोसाइटी, पिंगलवाड़ा मानावाला, अमृतसर का परिवार विशेष रूप से उपस्थित रहा। संस्था के सदस्यों ने पूरे उत्साह और अपनत्व के साथ विवाह समारोह में भाग लिया तथा विवाह से जुड़ी रस्मों और रीति-रिवाजों को निभाया।

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में लावां की पावन रस्म के साथ आनंद कारज संपन्न हुआ। इस दौरान उपस्थित संगत और शुभचिंतकों ने नवदंपति के सुखमय जीवन, आपसी प्रेम, सम्मान और खुशहाली के लिए अरदास की।

यह विवाह समारोह पिंगलवाड़ा परिवार के आपसी स्नेह, सहयोग और अपनत्व की भावना का सुंदर उदाहरण बना। सभी उपस्थित लोगों ने नवविवाहित जोड़े को जीवन की नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular