HomeNewsमोहाली में इंग्लिश मीडियम निरंकारी संत समागम का आयोजन, बच्चों ने दिखाई...

मोहाली में इंग्लिश मीडियम निरंकारी संत समागम का आयोजन, बच्चों ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी

मोहाली, 17 अप्रैल (नरिंदर चावला): संत निरंकारी सत्संग भवन, फेस-6, मोहाली में इंग्लिश मीडियम निरंकारी संत समागम का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष समागम में स्थानीय ब्रांच से जुड़े इंग्लिश भाषी महात्माओं के साथ-साथ बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समागम के दौरान केंद्रीय प्रचारक श्री नरपाल सिंह जी ने अपने प्रेरणादायक विचार व्यक्त करते हुए कहा कि निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज परमपिता परमात्मा के सच्चे ज्ञान के माध्यम से संपूर्ण मानवता को एक सूत्र में जोड़ने का महान कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निरंकारी मिशन सभी धर्मों और भाषाओं का समान सम्मान करता है तथा विश्व भाईचारे का संदेश देता है।

उन्होंने आगे कहा कि एक अच्छे इंसान की पहचान उसके पहनावे से नहीं, बल्कि उसके चरित्र से होती है। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज इंसान के चरित्र को ऊंचा उठाकर उसे सच्चा और नेक इंसान बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

अपने संबोधन में उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से एक प्रेरणादायक प्रसंग भी साझा किया। उन्होंने बताया कि जब स्वामी विवेकानंद जी इंग्लैंड में थे, तब एक अंग्रेज ने उनसे अंग्रेजी में प्रश्न किया, जिसका उत्तर स्वामी जी ने हिंदी में दिया। जब उस व्यक्ति ने दोबारा हिंदी में प्रश्न किया, तो स्वामी जी ने अंग्रेजी में उत्तर दिया। इस प्रसंग के माध्यम से उन्होंने बताया कि हमें हर भाषा का सम्मान करना चाहिए और आपसी प्रेम व भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में स्थानीय संयोजक इंचार्ज श्री गुलशन लूथरा जी ने समागम में उपस्थित संगत और कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों का आभार व्यक्त किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समागम का वातावरण श्रद्धा, भक्ति और प्रेरणा से ओत-प्रोत रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments