HomePunjabमोहाली में विशाल निरंकारी बाल संत समागम का भव्य आयोजन

मोहाली में विशाल निरंकारी बाल संत समागम का भव्य आयोजन

मोहाली, 2 मई 2026 (रिपोर्टर: नरिंदर चावला):– संत निरंकारी सत्संग भवन, फेस-6 मोहाली में एक विशाल निरंकारी बाल संत समागम का भव्य आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में बच्चों और साध संगत ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संत निरंकारी मंडल, चंडीगढ़ ज़ोन के जोनल इंचार्ज श्री ओ.पी. निरंकारी जी ने की। यह समागम निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की पावन शिक्षाओं और आशीर्वादों से प्रेरित रहा, जिनके मार्गदर्शन में निरंकारी मिशन विश्वभर में प्रेम, एकता और मानवता का संदेश प्रसारित कर रहा है।

अपने आशीर्वचनों में श्री ओ.पी. निरंकारी जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि निरंकार प्रभु की जानकारी सतगुरु के माध्यम से प्राप्त करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि निरंकार सर्वव्यापक और सर्वशक्तिमान है तथा उसकी अनेकों शक्तियां इस सृष्टि का संचालन कर रही हैं। मानव जीवन का मुख्य उद्देश्य परमात्मा को जानना और उसके साथ जुड़ना है।

उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि वे अपने माता-पिता का सम्मान करें और उनकी आज्ञा का पालन करें, क्योंकि माता-पिता हमारे प्रथम गुरु होते हैं। उनके कठिन परिश्रम के कारण ही हमारा जीवन सुगम बनता है। साथ ही उन्होंने कहा कि वे माता-पिता धन्य हैं, जो अपने बच्चों को सत्संग से जोड़ते हैं।

श्री ओ.पी. निरंकारी जी ने बच्चों को अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने और मोबाइल, टीवी व अन्य मल्टीमीडिया साधनों का सीमित उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि निरंकारी मिशन सभी को प्रेम, सहनशीलता, विनम्रता और सत्कार की भावना सिखाता है। बच्चों को अपने शिक्षकों और बुजुर्गों का भी सम्मान करना चाहिए, क्योंकि उनका अनुभव जीवन को सही दिशा देता है।

उन्होंने आगे कहा कि जो बच्चे संत मत के अनुसार जीवन जीते हैं, वे भविष्य में अवश्य ऊंचाइयों को प्राप्त करते हैं।

समागम के अंत में मोहाली ब्रांच के इंचार्ज श्री गुलशन लूथरा जी तथा मोहाली TDI सिटी ब्रांच के मुखी महात्मा श्री गुरप्रताप जी ने सभी उपस्थित संगत और बच्चों का हार्दिक धन्यवाद किया। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह समागम बच्चों के लिए आध्यात्मिक प्रेरणा का एक महत्वपूर्ण स्रोत बना और सभी के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव साबित हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments