HomeHealthसेक्टर-42 में निःशुल्क मेडिकल एवं लंग हेल्थ कैंप, सैकड़ों लोगों ने कराई...

सेक्टर-42 में निःशुल्क मेडिकल एवं लंग हेल्थ कैंप, सैकड़ों लोगों ने कराई जांच

चंडीगढ़, 28 जून (नरेंद्र चावला | द फ्रीवे ईगल ) सेक्टर-42 स्थित कम्युनिटी सेंटर में रविवार को मानव कल्याण परिसर, रोटरी क्लब चंडीगढ़ तथा डीवी केयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क मेडिकल चेक-अप एवं लंग हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों लोगों ने विभिन्न स्वास्थ्य जांच सेवाओं का लाभ उठाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सरदार परमजीत सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर पार्षद एवं पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर जसबीर सिंह बंटी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

शिविर में शुगर टेस्ट, ब्लड प्रेशर, नेत्र जांच, दंत जांच, ईसीजी, फिजियोथेरेपी, नेचुरोपैथी तथा कम्प्यूटरीकृत लंग फंक्शन टेस्ट जैसी स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।

शाल्बी मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल, मोहाली के पल्मोनोलॉजी, एलर्जी एवं स्लीप मेडिसिन विभाग के निदेशक डॉ. सुरेश गोयल और उनकी विशेषज्ञ टीम ने लोगों के फेफड़ों की जांच कर स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिया।

इसके अलावा मेडिसिन, कार्डियोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, त्वचा रोग, ईएनटी, होम्योपैथी, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा, एक्यूप्रेशर, स्त्री रोग एवं फिजियोथेरेपी के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भी मरीजों को परामर्श प्रदान किया। जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क दवाइयों और चश्मों का वितरण भी किया गया।

मानव कल्याण परिसर की ओर से शिविर में आए लोगों के लिए ठंडे जल की छबील की भी व्यवस्था की गई। स्थानीय निवासियों ने एक ही स्थान पर विभिन्न स्वास्थ्य जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आयोजकों की सराहना की और मानव कल्याण परिसर सहित मुख्य अतिथि जसबीर सिंह बंटी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर राजकुमार शर्मा, गोयल प्रधान सनातन धर्म मंदिर, कार्यक्रम के मुख्य आयोजक धर्मपाल शर्मा तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। स्वास्थ्य जागरूकता और निःशुल्क चिकित्सा सेवाओं को बढ़ावा देने वाला यह शिविर लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments