पटियाला, पंजाब। जै जवान जै किसान पार्टी ने पंजाब के आम नागरिकों, किसानों, नौजवानों, सैनिकों, सरकारी कर्मचारियों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना जनहित आधारित एजेंडा जारी किया है। पार्टी ने अपना मुख्य संदेश “सब लिए खुशहाली, सुरक्षा, इंसाफ, सम्मान — जै जवान, जै किसान” रखा है।
पार्टी के पंजाब प्रधान आर.पी.एस. मल्होत्रा (BE, MBA), पटियाला ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग के अधिकारों, सम्मान और आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए सरकारी और निजी क्षेत्र में सम्मानजनक रोजगार, विवाह सहायता तथा गारंटी-रहित ऋण जैसी सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
किसानों और मजदूरों के लिए कई प्रस्ताव
पार्टी के एजेंडे में किसानों के लिए नहरी पानी, फसल विविधीकरण, सरकारी फसल बीमा, MSP/MFP, कोल्ड स्टोरेज, एग्रो-इंडस्ट्री, सहकारिता और सस्ते कर्ज की व्यवस्था का प्रस्ताव रखा गया है। साथ ही मजदूरों के अधिकारों की रक्षा और उनके शोषण को समाप्त करने की बात कही गई है।
सैनिकों और पूर्व सैनिकों के सम्मान पर जोर
सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए पार्टी ने GoG, 13 प्रतिशत कोटा पूरा करने, सरकारी नौकरियों में उचित अवसर, समान वेतन और सभी के लिए समान CSD सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी है। इसके अलावा मिलिट्री सर्विस से जुड़ी सुविधाओं और सैनिक क्लब जैसी व्यवस्थाओं का भी प्रस्ताव एजेंडे में शामिल है।
कर्मचारियों के हित में OPS और पांच दिवसीय कार्य सप्ताह
ठेका एवं आउटसोर्स कर्मचारियों के संबंध में पार्टी ने कहा कि तीन वर्ष से अधिक समय से कार्यरत कर्मचारियों को पक्का किया जाना चाहिए और उन्हें पूरा वेतनमान दिया जाए। पार्टी ने आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त करने की भी मांग की है।
सरकारी कर्मचारियों के लिए OPS, केंद्र के समान DA और सभी के लिए पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने का प्रस्ताव भी एजेंडे में शामिल किया गया है।
स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक सहायता
पार्टी ने सभी के लिए मुफ्त स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर जोर दिया है। एजेंडे के अनुसार 58 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए ₹5,000, 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए ₹2,000 तथा बेरोजगारों के लिए ₹2,500 सहायता का प्रस्ताव रखा गया है।
पार्टी ने NRIs, सैनिकों, मीडिया और जनतक सुरक्षा से जुड़े मामलों के लिए न्यायिक आयोग की स्थापना की बात भी कही है।
भ्रष्टाचार और नशे के खिलाफ कार्रवाई का दावा
जै जवान जै किसान पार्टी ने भ्रष्टाचार, नशे और अपराध के खात्मे के लिए प्रभावी कदम उठाने तथा गरीब परिवारों के लिए आवास उपलब्ध कराने को भी अपने एजेंडे में शामिल किया है।
पंजाब प्रधान आर.पी.एस. मल्होत्रा का संदेश
आर.पी.एस. मल्होत्रा ने कहा कि पार्टी जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए ऐसा पंजाब बनाने की दिशा में काम करना चाहती है, जहां नौजवानों को रोजगार, किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य, सैनिकों को सम्मान, कर्मचारियों को उनके अधिकार और प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुविधाएं मिल सकें।
उन्होंने कहा कि पार्टी का मूल उद्देश्य खुशहाली, सुरक्षा, इंसाफ और सम्मान को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है।
रिपोर्ट:
Dr. Gaurav Kumar
Probationary District Correspondent Stringer
Amritsar, Punjab




