HomePoliticsअकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए राजेश राणा

अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए राजेश राणा

चंडीगढ़, 3 जुलाई (नरेंद्र चावला):- पंजाब की राजनीति में शुक्रवार को एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। शिरोमणि अकाली दल के लीगल विंग के महासचिव एडवोकेट राजेश राणा ने पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि एडवोकेट राजेश राणा के भाजपा परिवार में शामिल होने से पार्टी को कानूनी मामलों और संगठनात्मक स्तर पर मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि राजेश राणा लंबे समय से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे हैं और उनके अनुभव का लाभ पार्टी को अवश्य मिलेगा। ढिल्लों ने विश्वास जताया कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद एडवोकेट राजेश राणा ने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी की जनहितैषी नीतियों तथा देशहित में किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में वे पार्टी द्वारा सौंपी जाने वाली हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे तथा संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य जनता के हितों की रक्षा करना और प्रदेश के विकास के लिए भाजपा के साथ मिलकर कार्य करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी की विचारधारा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए वे पूरी सक्रियता से योगदान देंगे।

इस अवसर पर भाजपा पंजाब के लीगल सेल के प्रमुख एन.के. वर्मा, मोहाली भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील राणा, पूर्व जिला महासचिव राजीव शर्मा, लालड़ू सर्कल अध्यक्ष संजू राणा सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments