HomeCrimeविजिलेंस ब्यूरो ने लुधियाना में दो एसडीओ और एक क्लर्क को रिश्वत...

विजिलेंस ब्यूरो ने लुधियाना में दो एसडीओ और एक क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा

चंडीगढ़, 15 मई 2026 (नितिन):-पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पीएसपीसीएल कार्यालय, लुधियाना में तैनात दो एसडीओ और एक क्लर्क को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान एसडीओ जसकनवरप्रीत सिंह, एसडीओ श्रुति शर्मा और क्लर्क आशू के रूप में हुई है।

विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई प्रिंस निझावन द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर की गई। शिकायतकर्ता सोलर सिस्टम लगाने का कार्य करता है और उसने अलग-अलग स्थानों पर दो सोलर सिस्टम स्थापित किए थे। इन सिस्टमों का निरीक्षण कर मीटर लगाने से पहले पीएसपीसीएल की ओर से अनुमान एवं निरीक्षण रिपोर्ट तैयार की जानी थी।

प्रवक्ता के अनुसार आरोपियों ने निरीक्षण और अनुमान रिपोर्ट तैयार करने के बदले प्रत्येक फाइल के लिए 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। इस तरह दो फाइलों के लिए कुल 20 हजार रुपये रिश्वत मांगी गई।

शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, जिसके बाद उसने पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की आर्थिक अपराध शाखा, लुधियाना से संपर्क किया। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपियों को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की आर्थिक अपराध शाखा, लुधियाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की आगे जांच जारी है और अन्य पहलुओं की भी गहनता से पड़ताल की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments